anuppur-police-assistance-center-opened-in-minus-colony-remains-closed
anuppur-police-assistance-center-opened-in-minus-colony-remains-closed

अनूपपुरः माइनस कॉलोनी में खोला गया पुलिस सहायता केंद्र पड़ा हुआ बंद

अनूपपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलरी कॉलोनी में बढ़ते हुए अपराध की रोकथाम के लिए माइनस कॉलोनी में पुलिस सहायता केंद्र लगभग 15 वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया था। जो पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। जिसके कारण कॉलोनी क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह सहायता केंद्र पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। पूर्व में जब यह सहायता केंद्र संचालित था तो पुलिस कर्मियों के उपस्थित रहने से कॉलोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई थी। इसके बंद होते ही कॉलोनी में चोरी की घटनाओं के साथ अन्य अपराधिक गतिविधियोंं में भी बढ़ोत्तरी आई है। रंग रोगन के बाद फिर से जड़ा ताला पुलिस सहायता केंद्र के बंद होने से यह भवन जर्जर हालत में पहुंच गया था। जिसके बाद पिछले वर्ष भवन की पुताई के साथ ही रंग रोगन किया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों को यह उम्मीद जगी थी कि अब फिर से पुलिस बल की तैनाती होने से यहां अपराधिक गतिविधियां कम होंगी। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से नगरवासियों मेंं मायूसी छा गई, पुताई के बाद पुन: विभाग के द्वारा यहां ताला लगा दिया गया। बल की कमी में नहीं खोला गया चौकी बिजुरी थाना की जानकारी के अनुसार पुलिस थाना में बलों की पूर्व से कमी है। जिसके कारण यहां पुलिस सहायता केन्द्र में बलों को तैनात नहीं किया गया है। बताया जाता है कि एसईसीएल द्वारा बिल्डिंग बनवाई गई थी। लेकिन अब बल की कमी के कारण अधिकारियों ने भी यहां तैनाती सम्बंधित कोई निर्देश नहीं जारी किए गए हैं। थाना प्रभारी बिजुरी सुमित कौशिक ने बताया कि थाना परिसर में पहले से ही बलों की कमी है। पुलिस सहायता केन्द्र के लिए अतिरिक्त बल की आवश्यकता होगी। इसके लिए अधिकारियों के निर्देशन में ही सम्भव हो सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in