कांग्रेस मुक्त होने की ओर बढ़ रहा अनूपपुर जिला -बिसाहूलाल सिंह
कांग्रेस मुक्त होने की ओर बढ़ रहा अनूपपुर जिला -बिसाहूलाल सिंह

कांग्रेस मुक्त होने की ओर बढ़ रहा अनूपपुर जिला -बिसाहूलाल सिंह

अनूपपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनो को हम साकार करेगें अनूपपुर जिले को कांग्रेस मुक्त करना हमारी जिम्मेदारी है। जनता और कांग्रेस के नेता कांग्रेस के नीतियों से परेशान भाजपा की ओर देख रहे हैं, जिनका भाजपा स्वागत और सम्मान करती है। क्षेत्र के विकास में कोई भी कार्य रूकने नहीं दिया जायेगा और अनूपपुर जिला कांग्रेस मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता लेने वाले नेताओं कार्यकर्ताओं से कहीं। कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद हिमाद्रि सिंह तथा भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम की उपस्थिति ग्राम परासी में बिजुरी क्षेत्र के कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अनूपपुर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित पुष्पराजगढ़ के 15 से अधिक सरपंचों ने कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थामा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राम सिंह आर्मो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि कांग्रेस विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को के कारण उन्होने तथा दर्जनभर सरपंचो ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। उन्होने कहा पुष्पराजगढ़ विधायक क्षेत्र और जनता के विकास के कार्यो में रोड़ा बने है,उनकी नीति विकास नहीं विनाश की है जिससे तंग आकर हम सभी ने कांग्रेस को छोडऩे का निर्णय लिया। सदस्यता लेने वालो में बिजुरी के कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा, शिवानंद मिश्रा, अजीत सिंह, आनंद राम केवट, लक्ष्मी प्रसाद पनिका, बेचूलाल पुरी, रमाशंकर चौधरी, जाकिर खान, शंकर यादव, रीना आनंद, आशा गुप्ता, वैदती आनंद, अशोक मिश्रा, पुष्पराज सिंह, जेठू सिंह। पुष्पराजगढ़ से जिला पंचायत उपाध्यक्ष राम सिंह आर्मो, सरपंच बलवंत, गोकुल सिंह, राजेश सिंह, हीरालाल, राम सिंह टेकाम, गोविंद सिंह, गोप साय पड़वार, धनीराम सिंह, सुखल सिंह धुर्वे, राकेश सिंह धुर्वे के अलावा अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in