राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

भोपाल, 02 अगस्त (हि.स.)। मध्यप्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को रक्षा-बंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को मीडिया को जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व सामाजिक एकता, स्नेह और आत्मीयता का अनूठा पर्व है। रक्षा सूत्र का बंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है। पारिवारिक समरसता की प्रेरणा देता है। यह पर्व देश में सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत बनाता हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं के सम्मान का संकल्प लेना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in