अपडेट.. मंत्रिमंडल विस्तार: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई 28 नये मंत्रियों को शपथ
अपडेट.. मंत्रिमंडल विस्तार: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई 28 नये मंत्रियों को शपथ

अपडेट.. मंत्रिमंडल विस्तार: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई 28 नये मंत्रियों को शपथ

भोपाल, 02 जुलाई (हि.स.)। मध्यप्रदेश में गुरुवार को शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल विस्तार शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 20 कैबिनेट एवं 8 राज्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। केबिनेट मंत्री के रूप में गोपाल भार्गव, जगदीश देवड़ा, विजय शाह, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह, एदल सिंह कंषाना, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, डॉ. प्रभुराम चौधरी, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग और राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव ने शपथ ली। राज्यमंत्री के रूप में भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेन्द्र सिंह यादव, गिरिराज डंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद प्रज्ञा ठाकुर सहित राज्यमंत्री मण्डल के सभी मंत्री उपस्थित थे। शपथ विधि का संचालन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने किया। हिन्दुस्तान समाचार / मुकेश तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in