amount-allocated-for-purchasing-fire-vehicles-to-urban-bodies-of-madhya-pradesh
amount-allocated-for-purchasing-fire-vehicles-to-urban-bodies-of-madhya-pradesh

मध्य प्रदेश की नगरीय निकायों को फायर वाहन खरीदने के लिए राशि आबंटित

भोपाल, 04 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश की 23 नवगठित नगरीय निकायों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए फायर वाहन क्रय के लिए 4 करोड़ 20 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रत्येक निकाय को 18 लाख 75 हजार की राशि जारी की गई है। यह जानकारी प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि नवगठित नगरीय निकायों में सागर जिले की बांदरी, मालथौन, बिलहरा, सुरखी, भिंड जिले की रौन, सिवनी जिले की केवलारी, अशोकनगर जिले की पिपरई, रीवा जिले की डभौरा, गुना जिले की मधुसूदनगढ़, अनूपपुर जिले की बनगवां, शहडोल जिले की बकहो शामिल हैं। इन नगराीय निकायों में उमरिया जिले की मानपुर, सिवनी जिले की छपारा, बड़वानी जिले की निवाली बुजुर्ग, ठीकरी, खरगोन जिले की बिस्टान, मंदसौर जिले की भैंसोंदा मंडी, शिवपुरी जिले की मंगरौनी, भिंड जिले की मालनपुर भी है। फायर वाहन के लिए हरदा जिले की सिराली, पन्ना जिले की गुन्नौर और बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी एवं शाहपुर नगरीय निकाय को भी राशि आवंटित की गई है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि 53 ऐसे नगरीय निकाय जहाँ पर 2012 के पूर्व फायर वाहन क्रय किए गए थे, उन्हें भी नए फायर वाहन खरीदने के लिए 9 करोड़ 93 लाख रुपये आबंटित किये गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी मापदंडों के अनुसार फायर वाहनों की आयु 10 वर्ष निर्धारित की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in