along-with-science-boon-curse-as-well-scientific-creator
along-with-science-boon-curse-as-well-scientific-creator

विज्ञान वरदान के साथ-साथ अभिशाप भी : वैज्ञानिक प्रजापति

गुना, 28 फरवरी (हि.स.)। शासकीय उमा विद्यालय पनवाड़ी हाट में रविवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ सुनीता मिश्रा वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र आरोन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर निर्माण, निबंध, मॉडल, प्रश्नमंच एवं मैमोरी परीक्षण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। स्कूल के विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में विशेष जानकारी देने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ बीएल प्रजापति उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को विज्ञान का सदुपयोग करना चाहिए न कि दुरूपयोग। विज्ञान नें हमें बहुत से ऐसे उपकरण दिए हैं, जिनसे हमने आधुनिकता का नया युग देखा है। विज्ञान एक वरदान के साथ-साथ अभिशाप भी है परन्तु हमें यह निर्धारित करना होगा कि इसका उपयोग सकारात्मकता के साथ किया जाए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सुनीता मिश्रा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र आरोन ने बताया कि विज्ञान का शिक्षा के साथ बहुत ही गहरा सम्बंध है। अत: विद्यार्थियों को विकास पथ पर अग्रसर होने के लिए विज्ञान का प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त कर उसे अपने जीवन में उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के अन्त में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केन्द्र आरोन पर भ्रमण के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम में सुनील सोनी अध्यक्ष यूथ केन डू वेलफेयर सोसायटी आरोन ने विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करना और विज्ञान के आधुनिक उपकरणों का उपयोग हमारे दैनिक जीवन में करने के बारे में बताया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा परीक्षण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in