कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाने पर अजय सिंह ने जताई आपत्ति
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाने पर अजय सिंह ने जताई आपत्ति

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाने पर अजय सिंह ने जताई आपत्ति

भोपाल, 03 जुलाई (हि.स.)। विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उंचेहरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कायम किये गए फर्जी मुकदमे को लेकर कड़ीं आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया दमन चक्र को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से कायम किये गए मुकदमे को तत्काल वापस लेने की मांग की है। अजय सिंह ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ दिनों पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका गया। तब न तो किसी भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा कायम किया गया और न ही पुलिस द्वारा उसे रोकने के प्रयास किये गए। अजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और उसे पुलिस के डंडे के दम पर नही दबाया जा सकता। अजय सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कायम किये गए मुकदमे को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा है कि प्रजातंत्र में सरकारों का आना जाना लगा रहता है लेकिन पुलिस को चाहिए कि वह ऐसा कोई कार्य न करे जिससे उसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े हों। उन्होंने चेतावनी देते हुए साफ कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ताओं पर कायम किया गया फर्जी मुकदमा वापस नही लिया गया तो कांग्रेस सडक़ों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in