अजय सिंह का आरोप, भाजपा राज में कुख्यात अपराधियों की शरण स्थली बना प्रदेश
अजय सिंह का आरोप, भाजपा राज में कुख्यात अपराधियों की शरण स्थली बना प्रदेश

अजय सिंह का आरोप, भाजपा राज में कुख्यात अपराधियों की शरण स्थली बना प्रदेश

भोपाल, 09 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने गुरुवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा है कि उत्तरप्रदेश के जघन्य, क्रूर और आठ पुलिस कर्मियों को जान से मारने वाले अपराधी विकास दुबे को भाजपा सरकार ने शरण देकर पूरे देश में मध्यप्रदेश को बदनाम कर दिया। भाजपा ने पिछले 15 साल में प्रदेश को हर बुरे काम में अव्वल रखने की जो ख्याति प्राप्त की थी, विकास दुबे के मामले से अब वह शुरुआत हो गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि विकास दुबे मध्यप्रदेश में 300 किलोमीटर चलता रहा तब उसे किसी टोल नाके, पुलिस चौकसी में नहीं पकड़ा गया। वह पकड़ा गया महाकाल के मंदिर में जहां वह चिल्ला चिल्लाकर खुद कह रहा था कि वह विकास दुबे है। महाकाल दर्शन की जब वह रसीद कटवा रहा था तब आईडी प्रूफ की आवश्यकता होती है, तब भी उसे नहीं पहचाना गया। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया कोई पांचवीं कक्षा का बालक इस घटना को देखकर बता देगा कि यह मध्यप्रदेश में आमंत्रित किया गया अपराधी था, जिसे एक कहानी गढक़र बचाने के लिए मध्यप्रदेश के कुख्यात भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने शरण दी। अजय सिंह ने कहा कि व्यापमं, बलात्कार, बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या, अवैध रेत उत्खनन में तो हमारा भाजपा राज्य में देश में प्रथम था, अब अपराधियों को शरण देने और उन्हें बचाने में भी पहला राज्य का खिताब मिल गया, लेकिन प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता का सिर इससे शर्म से झुक गया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in