मध्य-प्रदेश
आगर मालवा: जिले में 37 कोरोना पाजिटिव मिले, दो की हुई मोत
10/04/2021 आगरमालवा 10 अप्रैल (हि.स.) प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ आगर मालवा जिले में भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में 37 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकाीर के अनुसार आगरमालवा जिले में शनिवार को 37 नए कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 948 हो गया है। इनमें से 748 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 13 की मौत हो गई तथा वर्तमान में 187 मरीज उपचाररत हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रीतेश