agar-malwa-22-corona-positives-863
agar-malwa-22-corona-positives-863

आगर मालवा: 22 कोरोना पाजिटिव मिले, आंकडा हुआ 863

08/04/2021 आगरमालवा 08 अप्रैल (हि.स.)। आगरमालवा जिले में गुरुवार को 22 नए कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 863 हो गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार को पाए गए 22 पॉजीटिव रोगियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 863 पर पहुंच गया है। इसके अलावा गुरुवार को ही एक कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। बुलेटिन में कहा गया है कि जिले में अब तक 728 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं वहीं 11 लोगों की की मौत हो गई। वर्तमान में जिले में 124 कोरोना पॉजीटिव मरीज उपचाररत हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को मिले कोरोना पॉजीटिव मरीजों में जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के संक्रमित भी शामिल हैं। हिन्दुस्तान समाचार/रीतेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in