additional-collector-listened-to-people39s-problems-in-public-hearing-gave-instructions-to-redress
additional-collector-listened-to-people39s-problems-in-public-hearing-gave-instructions-to-redress

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं,निराकरण के दिए निर्देश

अनूपपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। कलेक्ट्रेट में प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में 23 फरवरी को जिले के दूरदरस्थ ग्रामों से लोगों विभिन्न समस्याएंओं को अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने सुनी और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों ने अपर कलेक्टर को अपनी व्यथा सुनाते हुए उनको हल करने की फरियाद की। जनसुनवाई में 32 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिससे ग्राम कांसा निवासी जगन्नाथ पाण्डेय ने गेहूँ विक्रय हेतु पंजीयन कराने, ग्राम पोंड़ी निवासी देमान गोंड़ ने भूमि का सीमांकन कराए जाने, ग्राम दुलहरा निवासी अशोक कुमार पटेल ने ग्राम पंचायत दुलहरा में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु कराए गए सेन्टरिंग कार्य की राशि दिलाए जाने तथा ग्राम खम्हरिया निवासी अजय सिंह ने उनकी भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने की समस्या के संबंध में आवेदन दिया। हिन्दुस्थान समाचार/जितेन्द्र मिश्रा/राजेश शुक्ला

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in