aap-and-kampunisht-party-agitators-celebrated-holi-by-burning-copies-of-new-agricultural-bills
aap-and-kampunisht-party-agitators-celebrated-holi-by-burning-copies-of-new-agricultural-bills

आप और कम्प्युनिष्ट पार्टी के आंदोलनकारियों ने नये कृषि बिलों की प्रतियां जलाकर मनाई होली

सिवनी, 28 मार्च(हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर राष्ट्रीय राज्य मार्ग के समीप डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष रविवार को किसान आंदोलन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आम आदमी पार्टी और भारतीय कम्प्युनिष्ट पार्टी के आंदोलनकारियों ने केन्द्र सरकार द्वारा पारित 03 कृषि बिल की प्रतियां जलाकर होली मनाई। किसान आंदोलन संयुक्त मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि 105 दिनों से चल रहा किसानों का अनिश्चित कालीन धरने के समर्थन में रविवार को कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद कोविड 19 महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्थगित कर दिया गया। राजेश पटेल ने बताया कि अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। डाॅ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष चल रहा धरना कोरोना महामारी के कारण स्थगित किया गया है। पुनः नई ऊर्जा के साथ यह जल्द चालू होगा तब तक सभी आंदोलनकारी गांव-गांव किसानों को जाकर कृषि बिल की जानकारी देंगे, संगठित करेंगे, पंचायते करेंगे, मजबूत संगठन तैयार करेंगें और भाजपा सरकार के षड्यंत्र की पोल खोलेंगे। संभव हुआ तो मई के महीने में पुनः बड़ी किसान महापंचायत करेंगे और आगामी कार्ययोजना में गांव के किसान साथियों के साथ भाजपा विधायक, सांसद ,भाजपा कार्यालय का घेराव कर हजारों की संख्या में गिरफ्तारी भी देंगे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि रविवार को बुराई में अच्छाई के प्रतीक रंगों का त्यौहार होलिका दहन के शुभ अवसर पर तीनों कृषि कानून की प्रतिया डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना स्थल पर जलाई गई और किसान आंदोलन में शहीद जवानों व सिवनी के शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान राजेन्द्र जयसवाल, रघुवीर सिंह सनोडिया, डी.डी. वासनिक, राजेश सौलंकी ,ओमप्रकाश बुर्डे ,पीआर इनवाती, अली एम.आर.खान, अधिवक्ता अहमद सईद कुरैशी, डॉ. एस.के.देशभरतार ,निभा कुम्हारे, रजनी गोखले, किरण प्रकाश, केसरीभलावी, संतोष ठाकुर माधव बिसेन किसान नेता हुकुम सिंह सनोडिया रंजीत बघेल प्रोफेसर बी.सी. उके, नारायण यादव,बबलू मर्सकोले व अन्य आंदोलन के प्रमुख साथी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रवि सनोडिया

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in