a-store-of-saints-in-shantikuti-the-memory-of-barfani-dadaji-maharaj
a-store-of-saints-in-shantikuti-the-memory-of-barfani-dadaji-maharaj

बर्फानी दादाजी महाराज के स्मृति शांतिकुटि में संतों का भंडारा

अनूपपुर, 27 फरवरी (हि.स.)। अमरकंटक के प्रमुख आश्रमों में शांतिकुटी आश्रम में शनिवार को संतों के लिए विशेष भंडारा राजनंदगांव के भक्तों ने बर्फानी दादा जी महाराज के स्मृति में आयोजन किया। शांतिकुटी के महंत श्रीराम भूषण दासजी महराज ने बताया कि माघि पूर्णिमा के दिन बर्फानी दादा जी महाराज के स्मृति में राजनंदगांव के भक्तों ने शांति कुटी आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वैसे भी प्रति वर्ष भी माघ पूर्णिमा दिन कन्या भोज के बाद संतो और श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का आयोजन किया जाता है। परन्तु इस वर्ष ब्रह्मलीन बर्फानी दादाजी के नाम से उनके भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in