73-new-cases-of-corona-found-in-barwani-16-recovered
73-new-cases-of-corona-found-in-barwani-16-recovered

बड़वानी में मिले कोरोना के 73 नये मामले, 16 स्वस्थ हुए

बड़वानी, 05 अप्रैल (हि.स.)। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में जिले में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 73 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 16 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर रवाना हुए हैं। बड़वानी की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे ने सोमवार को बताया कि जिले में बीते 24 घंटों में प्राप्त रिपोर्ट में 73 नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 368 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैष जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें निवाली का 28 वर्षीय पुरुष, दिवान्या की 20 वर्षीय महिला, अंजड़ की 65 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय पुरुष, 57 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरुष, राजपुर का 40 वर्षीय पुरुष, मण्डवाडा का 66 वर्षीय पुरुष, सिलावद का 9 वर्षीय बालक, 55 वर्षीय पुरुष, मेणीमाता का 32 वर्षीय पुरुष, रेहगुन की 45 वर्षीय महिला, तांगड़ा का 19 वर्षीय पुरुष, 19 वर्षीय पुरुष, बड़वानी का 24 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरुष, 57 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 66 वर्षीय पुरुष, 34 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष, 56 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष, 20 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय पुरुष, 54 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय पुरुष, भुलगॉव का 56 वर्षीय पुरुष, चिखल्या की 33 वर्षीय महिला, पलसूद की 40 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरुष, निवाली का 35 वर्षीय पुरुष, सेंधवा का 43 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय पुरुष, सोलवन की 40 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय पुरुष, बलवाड़ी का 65 वर्षीय पुरुष, भवरगढ़ की 32 वर्षीय महिला, जुनापानी का 41 वर्षीय पुरुष, जलगोन का 23 वर्षीय पुरुष, आमदा का 65 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय महिला, बंधाराबुजुर्ग का 38 वर्षीय पुरुष, पानसेमल की 18 वर्षीय बालिका, 46 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरुष, 16 वर्षीय बालक, 20 वर्षीय महिला, पन्नाली की 25 वर्षीय महिला, भमराटा का 30 वर्षीय पुरुष, 7 वर्षीय बालिका, 28 वर्षीय महिला, मनकुई का 26 वर्षीय पुरुष, मडगॉव का 35 वर्षीय पुरुष शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में 16 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और उन्हें सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर अपने घर रवाना किया गया है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 3742 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से 3250 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले में सक्रिय मरीज 460 है, जिनका उपचार जारी है। वहीं, जिले में अभी तक कुल 31 लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in