62-complaints-reached-on-whatsapp-in-24-hours-43-resolved
62-complaints-reached-on-whatsapp-in-24-hours-43-resolved

24 घंटे में वॉट्सएप पर पहुंची 62 शिकायतें,43 का हुआ निराकरण

गुना, 25 फरवरी (हि.स.)। शहर को क्लीन और ग्रीन बनाने को लेकर नपा ने एक वाट्सएप नंबर जारी किया है। इस नबंर पर शहरवासी अगर समस्याओं को लेकर फोन या फिर मैसेज करते हैं तो उनकी समस्या का निराकरण तत्काल किया जाएगा। 24 घंटे में शहर वासियों ने 62 शिकायतें दर्ज कराई है, जिनमें से नपा ने 43 शिकायतों का निराकरण फोन के पांच घंटे के भीतर ही कर दिया है। उधर 19 शिकायतें शेष है, जिसके निराकरण को लेकर अधिकारियों ने टीम भेजी है। इसकी निगरानी खुद नपा प्रशासक कर रहे है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जनता की समस्याओं का निराकरण करने के लिए वॉट्सएप नंबर 916261193525 जारी किया है। इस नंबर पर फोन लगाते ही पांच मिनट में टीम कॉलोनी और बाजार में जनता की समस्या के निराकरण के लिए निकल जाएगी। कलेक्टर हर शिकायत की रिपोर्ट नपा के अधिकारियों से हर रोज ले रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि जनता की समस्या का हल वह तत्काल कराएंगे। इस नबंर को जारी करने के बाद दीवारों पर भी चस्पा किया गया है। नगर पालिका सीएमओ तेज सिंह यादव ने बताया कि गदंगी संबंधी शिकायत 41 पहुंची, जिनमें से 35 का निराकरण कर दिया गया। 6 शिकायतों के निराकरण के लिए टीम पहुंची है। नाली और रोड निर्माण की भी 9 शिकायतें जनता ने दर्ज कराई हैं। तो वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण, पानी, लाइट और पाइप संबंधी कुल 62 शिकायते पहुंची थी, जिनमें से 43 का हल कर दिया गया है। हालांकि 19 शिकायतें शेष बची है। जिनकों शुक्रवार की सुबह तक हल कर दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in