27-crore-53-lakh-allocated-to-9-urban-bodies-under-special-fund-head
27-crore-53-lakh-allocated-to-9-urban-bodies-under-special-fund-head

विशेष निधि मद में 9 नगरीय निकायों को 27 करोड़ 53 लाख आवंटित

भोपाल, 15 फरवरी (हि.स.)। विशेष निधि के अंतर्गत 9 नगरीय निकायों को विभिन्न कार्यों के लिये 27 करोड़ 53 लाख 32 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं। स्वीकृत राशि से सी.सी. रोड, आरसीसी नाली, अधोसंरचना विकास, पेयजल पाइप-लाइन, शमशान शेड, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, हैण्ड-पम्प खनन, सेप्टेज प्रबंधन, आधुनिक जिम का निर्माण सहित अनेक कार्य करवाये जायेंगे। यह जानकारी सोमवार को जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि जिला सीहोर के नगरीय निकाय शाहगंज को 2 करोड़ 18 लाख 6 हजार, बुधनी को 4 करोड़ 26 लाख 92 हजार, नसरुल्लागंज को 5 करोड़ 87 लाख 33 हजार, रेहटी को 2 करोड़ 62 लाख 24 हजार, सागर जिले के नगरीय निकाय खुरई को 7 करोड़ 33 लाख, बांदरी को एक करोड़, मालथौन को एक करोड़, इंदौर को 3 करोड़ 31 लाख 77 हजार और दतिया जिले के नगरीय निकाय भाण्डेर को 3 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in