वरिष्ट पत्रकार रवि बेलेगेरे का निधन
वरिष्ट पत्रकार रवि बेलेगेरे का निधन

वरिष्ट पत्रकार रवि बेलेगेरे का निधन

बेंगलूरु, 13 नवम्बर (हि.स)। वरिष्ठ पत्रकार रवि बेलेगेरे का आज सुबह बेंगलुरु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हॊ गया। वह 62 वर्ष के थे। वह कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार, कर्नाटक मीडिया अकादमी आजीवन उपलब्धि पुरस्कार और कई पुरस्कारों से सम्मानित थे। लेखन की अपनी विशिष्ट शैली की बदौलत वह पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय थे। इतिहास और प्राचीन शास्त्र में स्नातकोत्तर करने के बाद उन्होंने अपना करियर एक क्राइम रिपोर्टर के रूप में शुरू किया और लगभग 70 पुस्तकें भी लिखीं, जिनमें उपन्यास, अनुवाद, लघु कथाएं, आत्मकथा और स्तंभ शामिल हैं। 1995 में उन्होंने एक टेब्लाइड-हाई बेंगलोर की शुरुआत की, जिसने उन्हें काफी लोकप्रिय बनाया। उन्होंने प्रार्थना स्कूल की स्थापना की थी। हिन्दुस्थान समाचार/वि.एम/य.म-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in