कर्नाटक में भाजपा की पूर्व पार्षद की दिनदहाड़े चाकू मार कर हत्या
बेंगलुरु, 16 जून (हि.स.)। भाजपा की पूर्व पार्षद को दिनदहाड़े उनके घर के सामने ही दो लोगों ने चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी बता रही है। शहर के कॉटनपेट में गुरुवार को भाजपा की एक पूर्व पार्षद रेखा कादिरेश अपने घर के सामने लोगों को भोजन किट बांट रही थीं। तभी बाइक से दो युवक वहां पहुंचे और रेखा पर चाकू से हमला कर दिया। हमला के बाद दोनों युवक वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल पूर्व पार्षद को केम्पे गौड़ा आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पुरानी दुश्मनी के चलते उन पर चाकू से हमला किया गया था। इससे पहले 07 फरवरी 2018 को उसके पति कादिरेश की भी दो युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/सुनीत