(अपडेट) भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता गिरफ्तार
(अपडेट) भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता गिरफ्तार

(अपडेट) भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता गिरफ्तार

धारवाड, 05 नवम्बर (हि.स.)। भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने सुबह पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी को हिरासत में लिया था। बाद में धारवाड़ पुलिस स्टेशन में पूछ्ताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने पूर्व मंत्री के भाई को भी हिरासत में ले रखा है और उससे भी पूछताछ की जा रही है। गुरुवार की सुबह सीबीआई के अधिकारियों की एक टीम पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी के आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर धारवाड़ पुलिस स्टेशन गई। पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें लेकर जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सा जांच के लिए ले गई। स्वास्थ्य जांच के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने विनय कुलकर्णी के भाई विजय कुलकर्णी को भी हिरासत में लिया गया है और उनसे अभी पूछ्ताछ चल रही है। दरअसल, जून, 2016 में भाजपा कार्यकर्ता और जिला पंचायत सदस्य योगेश गौडर उनके व्यायामशाला में हत्या कर दी गई थी। गौडर के भाई गुरुनाथ गौडर की याचिका के बाद मामला सीबीआई को सौंपा दिया गया था। गुरुनाथ ने कुछ अधिकारियों और एक पूर्व मंत्री पर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने मामले से जुड़े सबूतों के साथ छेड़छाड़ की थी। उस समय भाजपा नेताओं ने भी हत्या के मामले में कांग्रेस नेताओं के शामिल होने का आरोप लगाते हुए सीबीआई की जांच की मांग की थी। लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उस मांग को अनसुना कर दिया था। हिन्दुस्तान समाचार/वि.एम/य.म-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in