ज़मीनी राजनीति के नायक के रूप में याद रहेंगे रामदेव राय : सुबोधकांत सहाय
ज़मीनी राजनीति के नायक के रूप में याद रहेंगे रामदेव राय : सुबोधकांत सहाय

ज़मीनी राजनीति के नायक के रूप में याद रहेंगे रामदेव राय : सुबोधकांत सहाय

रांची, 29 अगस्त ( हि.स.) पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि बिहार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के बछवाड़ा विधायक रामदेव राय का निधन न केवल कांग्रेस बल्कि सम्पूर्ण राजनीति के लिये अपूरणीय क्षति है और जिसकी भरपाई कभी भी नहीं की जा सकती। सहाय ने शनिवार को कहा कि स्वर्गीय राय ने ज़मीन से जुड़कर और सादा जीवन जीकर यह साबित कर दिया है कि राजनीतिज्ञ का वास्तविक आचरण कैसा होना चाहिये? सहाय ने कहा कि छह बार के विधायक कार्यकाल के दौरान राय ने हमेशा आम जनता एवं ग्रामीणों की आवाज़ को मुखरता दी और जनसेवा के अपने मार्ग से कभी भी विचलित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि अपनी खूबियों और विशेषताओं के कारण ही उन्होंने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जैसे दिग्गज को एक बार लोकसभा चुनाव में पराजित किया था। सहाय ने अविभाजित बिहार के विकास तथा आम लोगों के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए राय को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के सदस्यों एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। हिंदुस्थान समाचार /विनय/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in