होम क्वॉरेंटाइन का अनुपालन नहीं करने वालों पर सख्ती जारी,  पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का निदेश
होम क्वॉरेंटाइन का अनुपालन नहीं करने वालों पर सख्ती जारी, पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का निदेश

होम क्वॉरेंटाइन का अनुपालन नहीं करने वालों पर सख्ती जारी, पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का निदेश

रांची, 01 अगस्त( हि.स.) । दूसरे राज्यों से रांची जिला में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों द्वारा होम क्वॉरेंटाइन का अनुपालन नहीं करने पर सख्ती जारी है। ऐसे लोगों के खिलाफ रांची जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अशोक नगर, अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पांच लोगों के खिलाफ होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच करने पहुंची टीम तो नहीं मिले घर पर उपायुक्त रांची के निदेश पर झारखंड राज्य के बाहर से रांची जिला में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के गृह एकांतवास (होम क्वॉरेंटाइन) में रहने की जांच की जा रही है। दूसरे राज्य से आने के बाद अशोक नगर क्षेत्र के सभी पांचों लोगों को 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था। इनके द्वारा दिए गए पते पर जांच करने जब ज़िला प्रशासन की टीम पहुंची तो सभी अपने-अपने घरों से बाहर थे। दर्ज की जाएगी प्राथमिकी होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने के आरोप में उक्त पांचों व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था अखिलेश सिन्हा ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया है। होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने वालों आकाश कुमार सिन्हा, आकाश गूंज, आनंद विहार, कडर, अशोक नगर, भुनेश्वर कुमार, हनी वेल अशोक नगर रांची, अमित रॉय, हनी वेल अशोक नगर रांची, मिथुन कुमार, हनी वेल अशोक नगर और शंभू कुमार, हनी वेल अशोक नगर शामिल हैं। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in