स्टेन स्वामी को हिरासत में लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण : रामेश्वर
स्टेन स्वामी को हिरासत में लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण : रामेश्वर

स्टेन स्वामी को हिरासत में लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण : रामेश्वर

रांची, 09 अक्टूबर (हि. स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने अर्बन नक्सलवाद के नाम पर महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव मामले में फादर स्टेन स्वामी को हिरासत में लिये जाने की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उरांव ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार अर्बन नक्सलवाद के नाम पर देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले बुद्धिजीवियों को प्रताड़ित करने की कार्रवाई कर रही है। फादर स्टेन स्वामी 25 वर्षां से रांची में रहकर जनजातीय समुदाय के उत्थान में जुटे है। ऐसे में अर्बन नक्सलवाद के नाम पर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भीमा कोरेगांव मामले में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के इशारे पर महाराष्ट्र पुलिस द्वारा स्टेन स्वामी के घर कई बार छापेमारी कर चुकी है। बार-बार इस तरह की कार्रवाई से कई सवाल खड़े होते है। प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह से विभिन्न जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। वह सर्वविदित है। जल्द ही अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद है। लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने के साथ ही संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को कम किया जा रहा है। इसका परिणाम आने वाले समय में देश की जनता को भुगतना पड़ेगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in