सोनिया गांधी और राहुल गांधी के मार्गदर्शन एवं मेहनत के बदौलत झारखंड में यूपीए की सरकार बनी : रामेश्वर
सोनिया गांधी और राहुल गांधी के मार्गदर्शन एवं मेहनत के बदौलत झारखंड में यूपीए की सरकार बनी : रामेश्वर

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के मार्गदर्शन एवं मेहनत के बदौलत झारखंड में यूपीए की सरकार बनी : रामेश्वर

रांची, 24 अगस्त (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि वह सोनिया गांधी के पार्टी के अंतरिम पद से इस्तीफा की खबर सुनकर वह अचंभित और हैरान हैं। इसे लेकर उन्होंने सोमवार को सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि जब कांग्रेस मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रही थी, तब उन्होंने कांग्रेसजनों के अनुरोध पर पार्टी अध्यक्ष पद संभाला है। उसके बाद कांग्रेस ने कई ऊंचाइयों को छूने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के कुशल एवं प्रगतिशील नेतृत्व में 10 वर्ष तक लगातार तमाम विपरीत परिस्थितियों में देश और कांग्रेस को नेतृत्व प्रदान कर मजबूती देने का काम किया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के मार्गदर्शन एवं मेहनत के बदौलत झारखंड में यूपीए की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि जिस तरह से सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में सरकारें बनी। आने वाले भविष्य में पूरे देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। ऐसा उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि हम झारखंड के कांग्रेस जनों का आग्रह, अनुरोध एवं विनम्र निवेदन है कि सोनिया गांधी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष पद से त्यागपत्र ने देकर पूर्ण कालीन अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार करेंगी। हम सभी कांग्रेस जन सोनिया गांधी के हर निर्णय के साथ हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in