सुबोधकांत ने वरिष्ठ पत्रकार पीवी रामानुजम के निधन पर किया शोक व्यक्त
सुबोधकांत ने वरिष्ठ पत्रकार पीवी रामानुजम के निधन पर किया शोक व्यक्त

सुबोधकांत ने वरिष्ठ पत्रकार पीवी रामानुजम के निधन पर किया शोक व्यक्त

रांची, 13 अगस्त (हि. स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने वरिष्ठ पत्रकार और पीटीआई के झारखंड ब्यूरो प्रमुख पीवी रामानुजम के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि पीवी रामानुजम पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी सुलझे हुए इंसान थे। वह सरल, सौम्य व मृदुभाषी पत्रकार थे। पत्रकारिता धर्म का बखूबी निर्वहन करते हुए समाज के एक सजग प्रहरी के रूप में वह सदैव सुलभ रहते थे। सहाय ने शोक संदेश में कहा कि अकस्मात उनके निधन की सूचना मिलने पर काफी मर्माहत हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in