सिमडेगा : बेटे ने पिता की हत्या कर दी
सिमडेगा : बेटे ने पिता की हत्या कर दी

सिमडेगा : बेटे ने पिता की हत्या कर दी

सिमडेगा, 08 जुलाई (हि. स.)। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में पंडरीपानी टापुडेगा में आपसी विवाद को लेकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के पंडरीपानी टापुडेगा निवासी विजय तोपनो ( 65) का अपने बेटे प्रफुल्ल तोपनो के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम में प्रफुल्ल तोपनो ने अपने पिता विजय तोपनो को अपने घर में बुला कर ले गया, जहां पीने खाने के बाद आपसी विवाद हो गई। बात ज्यादा बढ़ गयी और आवेश में आकर प्रफुल्ल तोपनो ने अपने पिता विजय तोपनो की टगिंया, साबल, समाठ से बुरी तरह मार कर घायल कर दिया। इससे घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई। ठेठईटांगर पुलिस सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी पुत्र प्रफुल्ल तोपनो को हत्या में किये गये प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हिन्दुस्थान समाचार / रविकांत/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in