सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा  का कैंडल मार्च
सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का कैंडल मार्च

सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का कैंडल मार्च

पाकुड़,18अक्टूबर(हि.स.)। पिछले दिनों साहिबगंज व दुमका में हुए सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को कैंडल मार्च निकाला। मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल के नेतृत्व में स्थानीय अंबेडकर चौक से महात्मा गांधी चौक तक निकाले गए मार्च में जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुरमू, पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, मीरा प्रवीण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दूबे, अनुग्राहित प्रसाद साह,मीरा हिसाबी राय आदि शामिल थे। मौके पर शबरी पाल ने कहा कि हेमंत सरकार में राज्य की बहन बेटियां अब सुरक्षित नहीं रह गई हैं। तकरीबन हर दिन कोई न कोई बलात्कार की घटना घट रही है।अब राज्य की बहन बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं।साथ ही कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है,जो बिल्कुल निंदनीय है। इसकी तीव्र निंदा करती हूं। पीड़िता के परिजनों की शिकायतों पर पुलिस द्वारा अपनाए गए टालू रवैया उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री के क्षेत्र की बहन बेटियाँ सुरक्षित नहीं रह गई हैं तो संपूर्ण प्रदेश की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोर्चा मांग करता है कि सरकार इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई करे और दुष्कर्मियों को सख्त सजा दिलवाए। मौके पर अमृत पाण्डेय,बेला मजूमदार, दिलीप कुमार सिंह, अनामिका कुमारी सहित दर्जनो कार्यकर्तागण मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि / वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in