सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित था छत्रपति शाही मुंडा का जीवन : सुबोधकांत सहाय
सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित था छत्रपति शाही मुंडा का जीवन : सुबोधकांत सहाय

सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित था छत्रपति शाही मुंडा का जीवन : सुबोधकांत सहाय

रांची, 13 सितम्बर (हि. स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बिहार विधान परिषद के सम्मानित सदस्य रहे छत्रपति शाही मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रविवार को अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व मुंडा का संपूर्ण जीवन सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने आदिवासी समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए। आदिवासी हितों के संरक्षण के लिए सतत संघर्षशील रहे। झारखंडी समाज को शिक्षित और प्रशिक्षित करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहाय ने कहा कि पूर्णत: देहाती परिवेश में पले- बढ़े स्व. मुंडा की एक प्रखर वक्ता के रूप में भी पहचान थी। विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बातों को रखना उनकी विशेषता रही। आमजन की आवाज थे रघुवंश प्रसाद सिंह : सुबोधकांत बिहार के जाने-माने कद्दावर राजनेता डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर भी सुबोधकांत सहाय ने शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि डॉ. सिंह समाजवादी विचारधारा के पक्षधर एक प्रखर जननेता थे। बिहार की राजनीति में उन्होंने विशिष्ट पहचान स्थापित की थी। विधानसभा से लेकर संसद तक गरीबों, पीड़ितों और आम जनों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव मुखर रहा करते थे। किसी भी विषय और जनमुद्दों पर वह बेबाक बोलने वाले नेता थे। सहाय ने कहा कि उनके अकस्मात निधन से बिहार की संसदीय राजनीति में शून्यता आ गई है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। रघुवंश प्रसाद के निधन की खबर सुनकर मन व्यथित हुआ : सुदेश महतो आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि- ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के दिग्गज समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन का दुखद समाचार सुनकर मन व्यथित हुआ। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।’’ इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि मनरेगा के कारण देश उन्हें सदैव याद रखेगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in