सांसद मद से बनेगा सांस्कृतिक भवन: जयंत सिन्हा
सांसद मद से बनेगा सांस्कृतिक भवन: जयंत सिन्हा

सांसद मद से बनेगा सांस्कृतिक भवन: जयंत सिन्हा

हजारीबाग, 9 नवम्बर (हि.स.)। चौपारण के करमा के ग्राम जोकट में सांसद जयंत सिन्हा सोमवार को जन नायक कर्पूरी भवन पहुंचे। राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में आयोजित बैठक में सांसद ने लोगों से कोरोना महामारी को देखते हुए सावधानी बरतने की बात कही। उन्होंने कर्पुरी भवन परिसर के सर्वांगीन विकास का भी आश्वासन दिया। सांसद मद से 10 लाख की लागत से सांस्कृतिक भवन के निर्माण करवाने की घोषणा श्री सिन्हा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देने का प्रयास वे तथा भाजपा की सरकार कर रही है। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में हुए कई विकास के कार्य की जानकारी दी। साथ ही कहा कि आने वाले समय में छूटे हुए कार्य भी संपन्न कराए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सहाय, सुनील साहू, अंबिका सिंह, रमेश ठाकुर, बाल मुकुंद सहाय, गजाधर प्रसाद, लक्ष्मण ठाकुर सहित कई लोग शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/शाद्वल/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in