सरफराज अंसारी बने युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष
सरफराज अंसारी बने युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष

सरफराज अंसारी बने युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष

रांची, 18 अक्टूबर (हि. स.)। झारखंड युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के रांची जिला के संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने रविवार को जिला उपाध्यक्ष के रूप में सरफराज अंसारी को मनोनीत किया है। मौके पर युवा राष्ट्रीय जनता दल रांची जिला के जिला अध्यक्ष राजू गोप भी मौजूद रहे। साथ ही युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि प्रदेश में युवाओं का झुकाव राजद की ओर लगातार बढ़ रहा है, जिससे यह प्रतीत होता है कि लोगों का राजद के प्रति विश्वास और समर्पण बढ़ा है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in