सरकार रसोईया और संयोजिका को वेतन ना देकर उसके साथ अन्याय कर रही है, रसोईया, संयोजिका संघ।

सरकार रसोईया और संयोजिका को वेतन ना देकर उसके साथ अन्याय कर रही है, रसोईया, संयोजिका संघ।
सरकार रसोईया और संयोजिका को वेतन ना देकर उसके साथ अन्याय कर रही है, रसोईया, संयोजिका संघ।

धनबाद , 07 अगस्त (हि.स.)। धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर शुक्रवार को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया, संयोजिका संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। धरना के माध्यम से उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 1 लाख से अधिक और धनबाद जिले में 5000 से अधिक संयोजिक और रसोईया को वेतन नही मिलने से स्थिति दयनीय है। जबकि कोविड-19 के संक्रमण में किसी भी संविदा कर्मी की वेतन नहीं रोकने की बात सरकार ने कही थी। लेकिन रसोईया और संयोजिका को वेतन नहीं दिया जा रहा है। रसोईया संघ ने कहा कि बाकी सभी संविदा कर्मी जैसे बीआरपी, सीआरपी आदि सभी लोगों को वेतन दिया जा रहा है। यहां तक कि छात्रों को भी मध्यान भोजन की क्षतिपूर्ति राशि दी जा रही है। ऐसे में सरकार सिर्फ रसोईया और संयोजिका को वेतन ना देकर उसके साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी माली स्थिति अत्यंत ही गंभीर हो गई है। सरकार इस पर जल्द से जल्द विचार करें अन्यथा आगे जोरदार आंदोलन किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल चक्रवर्ती / सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in