सभी झारखंड आंदोलनकारी को पेंशन सम भाव से मिलना चाहिए : दीपक प्रकाश
सभी झारखंड आंदोलनकारी को पेंशन सम भाव से मिलना चाहिए : दीपक प्रकाश

सभी झारखंड आंदोलनकारी को पेंशन सम भाव से मिलना चाहिए : दीपक प्रकाश

रांची, 13 दिसंबर (हि.स.) । झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश से मुलाकात कर उन्हें अपने 14 सूत्रीय मांग पत्र से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने किया। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड आंदोलनकारी एवं मोर्चा के वित्त प्रमुख प्रेम मित्तल, प्रवक्ता पुष्कर महतो, सदस्य गणेश दास व मुन्ना सिंह प्रमुख थे। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के सभी अमर पुरोधा के वंशजों को सम्मान मिलना चाहिए। साथ ही राज्य के 1-1 झारखंड आंदोलनकारियों के मान- सम्मान, स्वाभिमान और पहचान की रक्षा होनी चाहिए, सभी को समान रूप से पेंशन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य का गठन लंबे संघर्ष के बाद हुआ है इस लड़ाई में सिर्फ एक परिवार का ही योगदान नहीं बल्कि लाखों झारखंड आंदोलनकारियों का योगदान है सभी लोगों के योगदान को सम्मान व पहचान मिलनी चाहिए। हमारी सरकार ने अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में अलग राज्य गठन किया झारखंड वनांचल आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग का गठन किया एवं प्रथम चरण में पेंशन देने की योजना भी लागू की, आगे भी हम झारखंड आंदोलनकारियों को समग्र और सम भाव से सम्मान व पेंशन देने का काम करेंगे। मोर्चा के अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य निर्माण की तिथि से झारखंड आंदोलनकारियों को एक समान रूप से मान सम्मान पेंशन व पहचान मिलनी चाहिए साथ ही झारखंड के सभी आंदोलनकारियों को झारखंड आंदोलनकारी सेनानी का दर्जा दिया जाना चाहिए यह दर्जा गिरी कारा आपदा प्रबंध अधिनियम जांच अधिनियम 1952 के तहत सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वित्त प्रमुख व कोर कमेटी के सदस्य व झारखंड आंदोलनकारी प्रेम मित्तल ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की दशा और दिशा अब बदलनी ही चाहिए झारखंड अलग राज्य जिस मूल्य को लेकर अलग हुआ है उसकी रक्षा होनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in