सफाई कर्मियों के साथ अन्याय नही होने देंगे : धनंजय
सफाई कर्मियों के साथ अन्याय नही होने देंगे : धनंजय

सफाई कर्मियों के साथ अन्याय नही होने देंगे : धनंजय

रामगढ़, 09 सितंबर (हि.स.) । नगर परिषद के सफाई कर्मचारी के हड़ताल में रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति भी शामिल होगा। इस बात की घोषणा समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने की है। बुधवार को वे हड़ताली कर्मचारियों से मिलने धरना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि उनके तीन सूत्री मांगे पूरी तरीके से जायज है। नगर परिषद को यह बात नहीं भूलना चाहिए कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में अगर उन्हें न्यूनतम मजदूरी भी ना मिले तो यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार ने प्रोत्साहन राशि देने की बात पर सहमति जताई है, तो नगर परिषद को भी प्रोत्साहन राशि का भुगतान मासिक वेतन के साथ जोड़कर करना चाहिए था। लेकिन यह अभी तक नहीं हुआ है। धनंजय कुमार पुटूस ने यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक वाल्मीकि, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वैभव सिन्हा और महा सचिव अंजनी कुमार सिंह से भी बात की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को अविलंब इन कर्मियों की तीन सूत्री मांगों को मानना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in