सक्षम महिला निर्भय महिला कीड़ा भारती ने भारत जागो दौड़ आयोजित किया
सक्षम महिला निर्भय महिला कीड़ा भारती ने भारत जागो दौड़ आयोजित किया

सक्षम महिला निर्भय महिला कीड़ा भारती ने भारत जागो दौड़ आयोजित किया

धनबाद , 11 सितंबर (हि.स.) । स्वामी विवेकानंद द्वारा 1893 में विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो में भारत का परचम लहराने की याद में सक्षम महिला निर्भय महिला कीड़ा भारती ने शुक्रवार को भारत जागो दौड़ का आयोजन किया । इसकी शुरुआत थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह एवं कीड़ा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ललन कुमार ने झंडी दिखाकर की । प्रथम चक्र में महिलाओं की टोली स्मार्ट सिटी गेट से विवाह मंडप तक, दूसरे चक्र में छोटे बच्चों की टोली स्मार्ट सिटी गेट तक तथा तीसरा चक्र युवकों की टोली विवाह मंडप से स्मार्ट सिटी गेट तक दौड़ी। तीनों चक्र के प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समूह संचालक अजीत एवं पवन राज को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। क्रीडा भारती झारखंड प्रांत संपर्क प्रमुख कौशल कुमार ने ग्रामीण क्षेत्र में खेल के विकास पर बल दिया। सक्षम महिला निर्भय महिला की क्षेत्रीय प्रमुख शकुंतला मिश्रा ने स्वामी के जीवन चरित्र से शिक्षा ग्रहण करने की अपील की । भाजपा नेता नवल सिंह चौधरी, कार्यक्रम संयोजक तालेश्वर साव, मिथिलेश पंडित, राहुल कुमार जिला प्रमुख रंजना सिंह, विभाग प्रमुख प्रशांत बनर्जी, कंचनमाला मुरारी पांडेय, राम ईश्वर चौधरी, बालेश्वर प्रसाद राय, विश्वनाथ चौरसिया, विश्वनाथ पाल, आतिश सिंह, मुकुल पांडेय, सोनू पांडेय, संजीव आदि अन्य शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल /विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in