संथाल के दस दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे बाबूलाल मरांडी
संथाल के दस दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे बाबूलाल मरांडी

संथाल के दस दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे बाबूलाल मरांडी

रांची, 12 दिसम्बर (हि.स.)। भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 15 से 23 दिसंबर तक संथालपरगना प्रमंडल के विभिन्न जिलों में सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि मरांडी 15 दिसंबर को साहेबगंज,16 को दुमका,17 को गोड्डा,18 को जामताड़ा 19 को पाकुड़20 को गोड्डा, 21 को, देवघर 22 को, जामताड़ा और 23 दिसंबर को दुमका जिला में पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in