संगठन महामंत्री के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की मंगलकामनाएं की

संगठन महामंत्री के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की मंगलकामनाएं की
संगठन महामंत्री के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की मंगलकामनाएं की

रांची, 01 दिसम्बर (हि. स.)। भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के जन्मदिन पर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने विशेष बधाई व शुभकामना देते हुए ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के मार्गदर्शन में झारखंड भाजपा प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज दिनभर प्रदेश कार्यालय में भाजपा के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं का बधाई देने के लिये तांता लगा रहा। लोगों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, पुस्तकें भेंटकर एवम मिठाई खिलाकर सिंह के स्वस्थ,दीर्घ एवम यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। बधाई देने वालों में विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ,सुनील सिंह, राज पालिवार, गंगोत्री कुजूर आदि शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in