विधि-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पूरी तरह से संवेदनशील : कांग्रेस
विधि-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पूरी तरह से संवेदनशील : कांग्रेस

विधि-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पूरी तरह से संवेदनशील : कांग्रेस

रांची, 08 सितम्बर (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस ने राज्य के गोड्डा में एक साध्वी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को दुर्ग्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि घटना सामने आने के कुछ ही घंटे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी। प्रवक्ताओं ने कहा कि विधि-व्यवस्था के सवाल पर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है, जब भी कोई घटना सामने आती है, तो पुलिस-प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई की जाती है। जबकि पूर्ववती रघुवर दास सरकार के शासनकाल में लोगों ने यह देखा है कि किस तरह से एक सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री द्वारा शिकायतकर्ता को दुत्कार दिया जाता था। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से कहा है कि अभियुक्त को त्वरित कारवाई करते हुए सख्त सजा मुक्कमल किया जाए। प्रवक्ताओं ने राजधानी रांची के खोरहा टोली में नाले में मोटरसाईकिल के साथ एक युवक के बह जाने की घटना को भी दुःखद करार देते हुए कहा कि दो में से एक युवक को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। लेकिन दूसरे युवक के साथ हुए हादसे के लिए पूरी तरह से रांची नगर-निगम की लापरवाही जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक लंबे समय से मेयर और डिप्टी मेयर के रूप में आशा लकड़ा तथा संजीव विजयवर्गीय अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करने में असफल साबित हो रहे है। उससे राजधानी रांची वासी में खासी नाराजगी और आक्रोश है। उन्होंने कहा कि शहर में नाली बनाने के नाम पर पूर्ववती सरकार में किस तरह की लूट हुई है। उसकी संपूर्ण तरीके से जांच कराये जाने की जरुरत है। वहीं शहर में साफ-सफाई की जो बदहाल व्यवस्था है, उसके लिए पूरी तरह से निगम प्रशासन ही जिम्मेवार है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in