विधायक की पहल पर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाया गया
विधायक की पहल पर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाया गया

विधायक की पहल पर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाया गया

रांची, 30 जून (हि. स.)। माहगामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर मंगलवार को राजधानी के माताओं, बहनो एवम छात्राओं के लिए झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस और रोटरी क्लब के सौजन्य से एक्सआईएसएस में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाया गया। जिसका उदघाट्न महागामा विधायिका दीपिका पांडेय सिंह ने किया । इस अवसर पर प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल, सचिव ख्याति मुंजाल, रोटरी के अध्यक्ष आदित्य मलोहोत्रा, फा. जोसेफ मरीयंस कुंजर (निदेशक, एक्सआईएसएस), फा.प्रदीप केरकेट्टा, जसबिर सिंह, प्र.म बोदरा उपस्थित थे। इस मौके पर दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा यह एक बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है, जो कि आने वाले समय में पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इससे महिलाएं अपने आप को आत्मनिर्भर महसूस करेंगी। साथ ही साथ इससे जुड़ी तमाम जानकारियां माताओं बहनों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे कि वह इससे होने वाली बीमारियों से बच सके। आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ झारखंड समृद्ध झारखंड के तहत हम पूरे झारखंड प्रदेश में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम ग्रामीण इलाके में भी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाएंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से फा. जोसेफ मरीयंस कुंजर, फा.प्रदीप केरकेट्टा, जसबिर सिंह, कृष्णा सहाय, अनिल सिंह, राहुल राय, राजीव चैरसिया, आयुष, कुलदीप , अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in