विद्यार्थी परिषद ने भिक्षाटन कर काॅलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार का किया विरोध
विद्यार्थी परिषद ने भिक्षाटन कर काॅलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार का किया विरोध

विद्यार्थी परिषद ने भिक्षाटन कर काॅलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार का किया विरोध

खूंटी, 26 अगस्त(हि.स.)। स्थानीय बिरसा कॉलेज परिसर में अखल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अलग तरीके से भ्रष्टाचार का विरोध कर कॉलेज प्रशासन के साथ ही शहर के लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से विद्यार्थी परिषद कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलनरत है। भ्रष्टाचार से संबंधित विभिन्न प्रकार के सवालों का जवाब न मिलने के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बुधवार को कॉलेज में भीख मांगने बैठ गए और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। परिषद का कहना था कि कॉलेज में हर काम के लिए अलग से पैसा लेने की परंपरा बनी हुई है। इस भ्रष्ट परंपरा को समाप्त करना जरूरी है। नामांकन के समय छात्र-छात्राओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से सीओ विनोद प्रजापति अन्य अधिकारियों के साथ कॉलेज पहुंचे और कॉलेज प्रशासन से बात कर धरने पर बैठे छात्रों को समझाया। जिला प्रशासन ने मध्यस्थता कराकर एबीवीपी के छात्रों को कॉलेज प्रशासन से वार्ता के लिए तैयार किया। परिषद के विवेक कुमार महतो ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार नहीं रूकता है, तो एबीवीपी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in