विक्षिप्त युवक ने सड़क पर मचाया उत्पात
विक्षिप्त युवक ने सड़क पर मचाया उत्पात

विक्षिप्त युवक ने सड़क पर मचाया उत्पात

रांची, 13दिसम्बर (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र के कोकर चौक के पास रविवार को बीच सड़क पर एक विक्षिप्त युवक ने जमकर उत्पात मचाया। सड़क पर आने जाने वाले वाहनों पर पत्थर चला कर तोड़फोड़ की। इस दौरान उसने कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। विक्षिप्त युवक ने लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान वह अचानक किसी वाहन के ऊपर चढ़ जाता तो कभी पत्थर लेकर आने-जाने वाले वाहनों पर फेंकने लगता। इस बीच कई बार लोग हादसे का शिकार होते होते बचे। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने ही हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ कर उसके हाथ बांध दिए और पुलिस के हवाले कर दिया। विक्षिप्त युवक रांची के कोकर इलाके का ही रहने वाला है। उसकी हालत ठीक नहीं है। थाने में पहुंचने के बाद भी उसने जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस उसे इलाज के लिए रिनपास भेजने की तैयारी कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in