लोहरदगा मे पंडालों के पट खूलने के मां के दर्शन के लिए पहुंचने लगे लोग
लोहरदगा मे पंडालों के पट खूलने के मां के दर्शन के लिए पहुंचने लगे लोग

लोहरदगा मे पंडालों के पट खूलने के मां के दर्शन के लिए पहुंचने लगे लोग

लोहरदगा, 23 अक्टुबर (हि.स.)। जिले में महासप्तमी के मौके पर दुर्गा पूजा के पंडालों के पट खुलने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ मां के दर्शन के लिए पहुंचने लगी। पूरा माहौल भक्ति में नजर आने लगा। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा में लोग जुट गए हैं। ग्रामीण इलाकों में ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। जिले में महासप्तमी के अहले सुबह से हुई बारिश ने लोगों के उत्साह में भी कोई खलल नहीं डाली। बारिश लगातार 3 घंटे तक हुई। इसके बावजूद लोग पूरे उल्लास से पूजा-अर्चना करते रहे। विभिन्न पूजा पंडालों में लोग पहुंचकर दूर से कोविड नियमों का पालन करते हुए माता के दर्शन किएय़ लोहरदगा जिला में दुर्गा पूजा को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बाद लोगों को अब जब थोड़ी छूट मिली है तो लोग पूरे उत्साह के साथ पूजा में लगे हुए हैं। खासकर के बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे मास्क लगाकर शहर में घूमते नजर आ रहे हैं.। पूजा समिति के लोग भी पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और लोगों को भी इसके लिए जागरुक कर रहे हैं। लोहरदगा में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई। गश्ती दल लगातार भ्रमण कर पूरी-विधि व्यवस्था पर नजर रखे है। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। असामाजिक तत्वों एवं व्हाट्सएप पर भी पुलिस की पैनी नजर है। लोहरदगा में शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हो चुकी है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के द्वारा तमाम लोगों से आग्रह किया गया है कि पूरी सर्तकता के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाए। बाक्स मे लोहरदगा जिला मे दुर्गा पूजा को लेकर लोगों मे जहां उत्साह देखा जा रहा है। वहीं अन्य वर्षो की तरह भिड नजर नहीं आ रही है. लोग कम संख्या में घरों से निकल रहे हैं। सभी लोग सर्तकता बरत रहे हैं। कहीं मेला जैसा दृश्य नहीं नजर आ रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/गोपी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in