रामेश्वर उरांव ने प्रदेश वासियों को दी शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं
रामेश्वर उरांव ने प्रदेश वासियों को दी शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं

रामेश्वर उरांव ने प्रदेश वासियों को दी शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं

रांची, 24 अक्टूबर (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने समस्त झारखंड वासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि भक्त नवरात्रि के दिन दुर्गा माता के अलग-अलग नौ रूपों की आराधना करते हैं। धार्मिक मान्यता और आस्था है कि इन नौ दिनों में माता सबकी दुख दर्द जल्दी सुन लेती हैं। उरांव ने अपने संदेश में कहा है कि मां दुर्गा पूरे राज्य वासियों को बल, बुद्धि, सुख, ऐश्वर्य और संपन्नता प्रदान करें। उन्होंने अपील की है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए घरों में रहकर ही त्योहार मनाएं, सरकार के गाइडलाइन का पालन करें। भक्ति भाव एवं श्रद्धा से पूजा करें और मां दुर्गा से कोरोना की मुक्ति के लिए आराधना करें। प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने नवरात्रि की समस्त झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमयी शुभकामनाएं दी हैं। दुबे ने राजधानी सहित राज्य वासियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकार के गाइडलाइन का निर्वहन करने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सरकार के फैसले के साथ खड़ी है लेकिन बाबूलाल मरांडी और चंद भाजपा के ठेकेदार धर्म के नाम पर ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं जिसे लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया है। मां दुर्गा आप सबके घर आएं साथ में सुख, समृद्धि, खुशहाली साथ लेकर आएं यही कामना करता हूं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in