रामगढ़ में धूमधाम से मना 551वां प्रकाश पर्व
रामगढ़ में धूमधाम से मना 551वां प्रकाश पर्व

रामगढ़ में धूमधाम से मना 551वां प्रकाश पर्व

रामगढ़, 30 नवम्बर (हि.स.) । जिले में 551वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को इस मौके पर शहर में प्रभात फेरी भी निकाली गई। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सदस्यों ने बताया कि आज गुरु पर्व पूरी श्रद्धा व उत्साह से मनाया जा रहा है। 22 नवंबर से लगातार प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। संगत में लोगों का उत्साह और जोश देखते बन रहा था। रामगढ़ में सोमवार को प्रकाश पर्व के अंतिम दिन गुरु ग्रंथ साहिब को सुसज्जित गाड़ी पर विराजमान कर रैली निकाली गई। उसके आगे पंच प्यारे उसे स्कोर्ट करते हुए चल रहे थे। रैली में पांच निशान साहिब को समाज के बच्चियां उठाकर चल रही थी। नौजवानों व स्त्रियां संगत में शामिल थे। पंच प्यारे में कुलवंत सिंह मारवाह, गुरप्रीत सिंह कालरा, अंगद सिंह चंडोक, कुलबीर सिंह छाबड़ा और यश छाबड़ा शामिल थे। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने के उपरांत समाज के एक परिवार की ओर से निशान साहिब की सेवा दी गई। संगत मंडली के सौजन्य से सभी लोगों को भोजन भी कराया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in