राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे बाबूलाल मरांडी
राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे बाबूलाल मरांडी

राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे बाबूलाल मरांडी

धनबाद, 19 जनवरी (हि.स.)। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का मंगलवार को राजगंज मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने कहा कि राजगंज को अब तक प्रखंड का दर्जा न मिलना दुर्भाग्य की बात है। जल्द ही राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने ज्ञापन देकर निचितपुर टाउनशिप पुराना क्वार्टर में बन रहे अवैध नाला निर्माण को रोकने और इस्ट बसुरिया कोल डम्प स्थित कांटा घर को हटाने की मांग की। बाबूलाल मैथन से पीरटांड़ जा रहे थे। रास्ते में भाजपा कार्यकताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, रंजीत सिंह, किसान मोर्चा संयोजक राजेश चौधरी, सुदाम अड्डी, गौतम साव, प्रवीण चौधरी और सुनील साव आदि अन्य शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल /-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in