रांची से चेन्नई के बीच सीधी हवाई सेवा की शुरुआत
रांची से चेन्नई के बीच सीधी हवाई सेवा की शुरुआत

रांची से चेन्नई के बीच सीधी हवाई सेवा की शुरुआत

रांची, 21 नवम्बर (हि.स.)। रांची से चेन्नई की सीधी कनेक्टिविटी हो गई है। रांची- चेन्नई एयरबस-320 ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शनिवार को पहली उड़ान भरी। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि फ्लाइट चेन्नई से रांची रोज सुबह 8.05 पर पहुंचेगा। इसके बाद 8.40 मिनट पर चेन्नई के लिए उड़ान भरेगा। फ्लाइट को 18 नवंबर को ही शुरू किया जाना था लेकिन ऑपरेशनल कारणों से इसे आज शुरू किया गया। झारखंड चैंबर व अन्य संगठनों की तरफ से रांची से चेन्नई के लिए सीधी विमान सेवा की मांग लंबे अरसे की जा रही थी। रांची से चेन्नई की फिलहाल कोई सीधी फ्लाइट नहीं थी। ट्रेन से दो दिन से भी ज्यादा का समय लगता था। लेकिन अब यात्रियों की मुश्किल का समाधान हो गया है और लोगों को सुविधा मिलेगी हिन्दुस्थान समाचार / वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in