रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा कोरोना पॉजिटिव
रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा कोरोना पॉजिटिव

रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा कोरोना पॉजिटिव

रांची, 21 सितम्बर (हि.स.)। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उन्हें होम आइसोलेशन में ही रहने की सलाह दी है। पिछले दो दिनों से एसएसपी को बुखार आ रहा था, जिसके बाद उन्होंने रविवार को अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। इससे पूर्व वह मोहराबादी मैदान में भी सहायक पुलिसकर्मियों को समझाने के लिए गए थे। एसएसपी शनिवार को सहायक पुलिस कर्मियों के द्वारा किए जा रहे आंदोलन को लेकर उनसे मिलने मोराबादी मैदान भी गए थे। उस दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी वार्ता के लिए पहुंचे थे। माना जा रहा है कि सहायक पुलिस कर्मियों के बीच में कई कोरोना पॉजिटिव मरीज हो सकता है। लेकिन प्रशासन के कहने पर भी वो आंदोलन कर रहे हैं। सहायक पुलिसकर्मियों ने अपनी जांच नहीं करवाई। फिलहाल सीनियर एसपी अपने घर में ही आइसोलेशन पर हैं। उल्लेखनीय है कि एडीजी स्तर के अधिकारी भी संक्रमित अब तक राज्य पुलिस के कई पदाधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें तीन आईपीएस अधिकारियों का इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पूर्व रेल एसपी आनंद प्रकाश को भी कोरोना हो गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं डीआईजी होमगार्ड नरेंद्र सिंह, आईजी जैप सुधीर झा की भी तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिका में भर्ती कराया गया है। एडीजी विशेष शाखा मुरारीलाल मीणा और उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित हैं। दोनों रिम्स में इलाज करा रहे हैं। झारखण्ड में अब तक 4645 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमे 4240 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक कोरोना से संक्रमित कुल- 12 पुलिसकर्मियों की मौत होने की सूचना है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास /वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in