यूरिया खाद्य की किल्लत, किसानों ने आंदोलन की दी चेतावनी
यूरिया खाद्य की किल्लत, किसानों ने आंदोलन की दी चेतावनी

यूरिया खाद्य की किल्लत, किसानों ने आंदोलन की दी चेतावनी

मेदिनीनगर, 01 सितंबर (हि.स.)। हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण ईलाका के किसानों को धान के फसल में समय पर खाद्य नहीं मिलने के कारण पोल्डीह पंचायत के पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह के साथ मिलकर सरकार के विरुद्ध में आंदोलन करने को ठान लिया है। इस संबंध में पूर्व मुखिया अभय ने बताया कि पूरा हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र युरिया खाद्य की किल्लत झेलने को विवश हैं। लेकिन किसानों की समस्या सूनने वाला न तो कोई जनप्रतिनिधि है न ही स्थानीय प्रशासन। किसानों ने कहा कि अगर दो दिनों के अंदर किसानों के लिये हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र में यूरिया खाद्य उपलब्ध नहीं कराया गया तो सैकड़ों किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in