मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार के पिता त्रिपुरारी प्रसाद पंचतत्व में विलीन
मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार के पिता त्रिपुरारी प्रसाद पंचतत्व में विलीन

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार के पिता त्रिपुरारी प्रसाद पंचतत्व में विलीन

रांची, 02 नवम्बर(हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद के पिता त्रिपुरारी प्रसाद सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्तिधाम में किया गया। उनके पुत्र अभिषेक प्रसाद ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी शामिल हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री सोरेन ने त्रिपुरारी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करते हुए दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री बादल, विधायक बंधु तिर्की, विधायक अंबा प्रसाद, विधायक राजेश कच्छप और विधायक मंगल कालिंदी समेत सगे -संबंधी तथा बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in