मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश अध्यक्ष बने  हरिहर प्रसाद पांडेय
मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश अध्यक्ष बने हरिहर प्रसाद पांडेय

मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश अध्यक्ष बने हरिहर प्रसाद पांडेय

रांची, 12 नवम्बर (हि. स.)। मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका ने गुरुवार को समाजसेवी व विमला हरिहर ग्रुप के डायरेक्टर डॉ हरिहर प्रसाद पांडेय को मिशन मोदी अगेन पीएम का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। चार दिवसीय झारखंड दौरे पर आए राम गोपाल काका ने गुरुवार को कैपिटल हिल में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के नवनिर्माण में नीति के साथ नियत भी ईमानदार होनी चाहिए, तभी किसी देश का सर्वांगीण विकास संभव है। हमें इस बात का गौरव है कि आज देश की बागडोर राष्ट्रवादी नेता नरेंद्र मोदी के सुरक्षित हाथों में है, जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्रीय हितों के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि मिशन मोदी अगेन पीएम मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बनाया गया है। हम हर गांव में 11 कार्यकर्ताओं का चयन करेंगे। इसके बाद इन्हें प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के बाद इन्हें शिक्षा प्रमुख, पर्यावरण प्रमुख, जल शक्ति प्रमुख, कृषि प्रमुख बनाएंगे। यह लोग गरीब बच्चों को निःशुल्क पढ़ाएंगे। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 घंटे लगातार काम करते हैं। उसी तरह मिशन मोदी अगेन पीएम का कार्यकर्ता भी कम से कम एक घंटे समाज के लिए काम करेगा। इसे लेकर झारखंड के गांवों में भी कार्यकर्ताओं का चयन शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि दिसंबर में राज्य स्तरीय कार्यशाला होगी। जिसमें हर एक गांव से चयनित लगभग 300 कार्यकर्ता शामिल होंगे। फरवरी-मार्च महीने में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 1000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in