मां छिन्नमस्तिके दरबार खुलते ही नेताओं का लगाता तांता, सपरिवार पहुंचे यदुनाथ पांडेय
मां छिन्नमस्तिके दरबार खुलते ही नेताओं का लगाता तांता, सपरिवार पहुंचे यदुनाथ पांडेय

मां छिन्नमस्तिके दरबार खुलते ही नेताओं का लगाता तांता, सपरिवार पहुंचे यदुनाथ पांडेय

रामगढ़, 10 अक्टूबर (हि.स.) । झारखंड के एकमात्र सिद्ध पीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिके दरबार के खुलते ही नेताओं का तांता लग गया है। शनिवार को भी भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे अपने परिजनों के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की जनता की सुख शांति के लिए मां छिन्नमस्तिके से कामना की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी पूर्णिमा पांडेय और पुत्र अभिषेक पांडेय भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने सपरिवार विधिवत रूप से मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा झारखंड की खुशहाली और कोरोना काल से मुक्ति दिलाने की मां से कामना की। पूजन के पश्चात उन्होंने मंदिर प्रांगण में अपने परिजनों के साथ हवन भी किया। इस दौरान पुजारी मधुसूदन पांडेय ने पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन और आरती करवाई। डॉ. यदुनाथ पांडेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले कई महीनों से माता का दरबार बंद था। इस कारण श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजा-अर्चना करने से वंचित थे। लंबे समय बाद सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत मां छिन्नमस्तिके का दरबार खुला है। मैं भी मां भगवती के दर्शन करने यहां आया था। मां छिन्नमस्तिके राज्य को खुशहाली प्रदान करें और जल्द से जल्द कोरोना काल से पूरे देश को मुक्ति मिले। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी भीमसेन चौहान, भाजपा नेता दिलीप सिंह, पीएन सिंह आदि मौजूद थे। इससे पहले 8 अक्टूबर को विधायक ममता देवी ने यहां पर मत्था टेका था। इसके बाद सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी पूजा अर्चना की थी। उनके साथ शिक्षा मंत्री के पुत्र राजू महतो भी थे। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in