महामारी में लोगों को प्रशासन से मिलकर मदद करने की जरूरत है: सुरेंद्र कुमार
महामारी में लोगों को प्रशासन से मिलकर मदद करने की जरूरत है: सुरेंद्र कुमार

महामारी में लोगों को प्रशासन से मिलकर मदद करने की जरूरत है: सुरेंद्र कुमार

धनबाद , 26 सितंबर (हि.स.) । निरसा पॉलिटेक्निक कोविड-19 हॉस्पिटल का शनिवार को एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों के वार्ड का भी दौरा किया, सभी मरीजों से व्यवस्था की जानकारी ली। मरीजों को मिलने वाले भोजन दवाई एवं साफ सफाई के बारे में विस्तृत रूप से पूछताछ कर जानकारी ली। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि इस महामारी में लोगों को प्रशासन से मिलकर मदद करने की जरूरत है, लोग निश्चिंत होकर टेस्ट कराएं। अगर कोई कोई पॉजिटिव निकलता है तो उसे निरसा पॉलिटेक्निक हॉस्पिटल में एडमिट कराए यह सारी व्यवस्थाएं हैं। मैंने खुद एक-एक लोगों से पूछ कर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। इतनी सुंदर व्यवस्था पूरे जिले में नहीं है 24 घंटे डॉक्टर एवं नर्स भी उपलब्ध है। इसका श्रेय देते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 हॉस्पिटल के नोडल पदाधिकारी सह निरसा अंचलाधिकारी एमएन मंसूरी ने काफ़ी सुंदर व्यवस्था मरीजों के लिए की है, जो मरीजों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। लोगों से उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग कोरोना महामारी को मात देने के लिए अधिक से अधिक टेस्ट कराएं एवं पॉजिटिव पाए जाने पर उपचार का लाभ उठाएं। मौके पर डॉ. राजीव राणा आमीन शंकर प्रसाद दुबे आदि अन्य शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल /विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in